अनुराग ठाकुर : उत्तर प्रदेश से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई
Girl in a jacket

अनुराग ठाकुर : उत्तर प्रदेश से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है तो राहुल गांधी हताश और निराश दिखेंगे ही। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यह हालत हो गई है कि उनकी गाड़ी के आगे कोई नहीं है और ना ही पीछे कोई है। ऐसा हताश और निराश व्यक्ति (राहुल गांधी) कुंठा में ही बार-बार बयान देगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी जनता उन्हें सुनने नहीं आती, जहां नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, उस उत्तर प्रदेश से आज नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है।

   Highlights 

  • उत्तर प्रदेश से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई 
  • राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से हारकर वायनाड चले गए  
  • वायनाड से उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में टिप्पणी 

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से हारकर वायनाड चले गए

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से हारकर वायनाड चले गए थे तब केरल के वायनाड से उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसका दर्द उन्हें भी आज तक होता है, तो उत्तर प्रदेश के लोगों को कितनी पीड़ा होती होगी। सोनिया गांधी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र (रायबरेली) की अनदेखी की। उन्होंने इंडी गठबंधन को भी दिखावे का गठबंधन बताते हुए ‘ठगबंधन’ करार दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।