अनुप्रिया पटेल का RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी को NDA के लिए निमंत्रण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुप्रिया पटेल का RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी को NDA के लिए निमंत्रण

लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट है। सभी पार्टिया अपने पुराने सहयोगीयो में नए

लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट है। सभी पार्टिया अपने पुराने सहयोगीयो में नए जोश को जगा अपने – अपने कार्यो में लग गई है।  लेकिन पुराने सहयोगी से शायद ही राजनीतिक दल संतुष्ट है इस लिए अब सभी दल नए दलों को अपने साथ लेकर चलने के लिए प्रयासरत है।  एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन अधिक से अधिक दलों को अपने पाले में करने में लगे है।  
2027 तक भारत को विकसित देश
अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय लोक दल को एनडीए गठबंधन से जुड़ने के लिए निमंत्रण दिया है।उन्होंने कहा कि आरएलडी से लेकर तमाम दल जो एनडीए गठबंधन से जुड़ना चाहते हैं सभी का स्वागत है।   उन्होंने  कहा कि सबको आना चाहिए।   मोदी सरकार देश के लिए बेहतरीन काम कर रही है।   अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि सभी साथ आकर जो हमने 2027 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना देखा है उसको मिलकर पूरा करना है। उल्लेखनीय है कि आरएलडी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।  
राजनीति में बने रहने के लिए यह गठबंधन बनाया 
अनुप्रिया पटेल ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगा।   2024 के चुनाव में एनडीए 2014 से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा।   उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन निराश और हताश लोगों का गठबंधन है।राजनीति में बने रहने के लिए यह गठबंधन बनाया गया है।  इनका जनता की समस्याओं से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.
एनडीए का कुनबा लगातार बढ़ रहा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में जहां भी चुनाव लड़ेंगे विजय हासिल करेंगे।  अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा कि इस बार यूपी में एनडीए को 2014 लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी।  उन्होंने कहा कि एनडीए का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।