मेरठ : पार्षद हत्याकांड मामले में पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया, बेटे ने की आत्महत्या

नौचंदी थाने के निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि सालीम (24) ने आत्महत्या की है और पुलिस

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के पार्षद जुबेर की हत्या मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। इस बात से क्षुब्ध युवक के बेटे ने शनिवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मेरठ शहर में नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई। 
नौचंदी थाने के निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि सालीम (24) ने आत्महत्या की है और पुलिस सुसाइड नोट की तलाश कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों की जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में जांच कर रही है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सालीम के पिता फतेहाआब को पुलिस ने दो दिन से हिरासत में लिया हुआ है। 
पुलिस उसे जुबेर की हत्या में जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। इसी कारण से सलीम मानसिक तनाव में था। सिविल लाइन कोतवाल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के बेटे ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि मृतक का पिता पुलिस हिरासत में है। 
प्रेमचंद सिंह ने कहा कि फिलहाल मृतक के पिता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जुबेर हत्याकांड में उसके परिजनों ने फतेहाआब को नामजद किया था। गौरतलब है कि 28 अगस्त को शास्त्री नगर स्थित संतोष अस्पताल के पास पार्षद जुबैर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।