अमेठी : पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेठी : पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रधान केन्द्रीय मंत्री और अमेठी के सांसद स्मृति इरानी के करीबी थे। लोकसभा चुनाव के प्रचार में

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने जामो क्षेत्र में एक परिसर की घेराबंदी की। पुलिस की भनक मिलते ही वसीम ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। उन्होने बताया कि वसीम की गिरफ्तारी के बाद पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को पुलिस के कड़े पहरे में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जब वह गहरी नींद में थे। पूर्व प्रधान केन्द्रीय मंत्री और अमेठी के सांसद स्मृति इरानी के करीबी थे। लोकसभा चुनाव के प्रचार में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 
इस मामले में मृतक के भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद, बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। इस जघन्य वारदात से आहत स्मृति इरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को 12 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।