अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि, हमारे लिए पवित्र भूमि : प्रियंका गांधी वाड्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि, हमारे लिए पवित्र भूमि : प्रियंका गांधी वाड्रा

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि अमेठी उनके पिता राजीव गांधी की कर्मभूमि थी और पूरे परिवार के लिए पवित्र भूमि है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।’’

karm

राहुल गांधी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

राहुल गांधी ने फिर दी प्रधानमंत्री मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज तक तीन किलोमीटर का रोड शो किया। गांधी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। वह इससे पहले केरल के वायनाड से भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वह तीन बार से अमेठी से लोकसभा सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।