मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस केस में हॉस्पिटल संचालिका डॉक्टर अलका राय गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस केस में हॉस्पिटल संचालिका डॉक्टर अलका राय गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस मामले में अस्पताल की संचालिका डॉक्टर अलका राय को गिरफ्तार किया गया है।

बसपा के पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस मामले में अस्पताल की संचालिका डॉक्टर अलका राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने डॉक्टर के साथ उनके भाई शेषनाथ राय को फिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार (27 मार्च) को अंसारी और 12 अन्य के खिलाफ जेल से पंजाब की अदालत तक जाने के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस दो आरोपियों अलका राय और उनके भाई शेषनाथ राय को मऊ से बाराबंकी ले गई। डॉ राय एक बीजेपी नेता हैं और एम्बुलेंस जाहिर तौर पर बाराबंकी में उनके नर्सिंग होम से जुड़ी हुई थी। यह मामला गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को एक एम्बुलेंस सुविधा प्रदान करने से संबंधित है, जब वह पंजाब की रोपड़ जेल में बंद थे।

Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान पर फिर गरजा बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग का था मामला

दरअसल, 2 अप्रैल 2021 को मऊ स्थित श्याम संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की मालिक अलका राय और उनके भाई के खिलाफ जालसाजी का पहला मामला दर्ज किया गया था। करीब तीन महीने बाद 4 जुलाई 2021 को सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। इसी मामले में आठ महीने बिताने के बाद अलका राय और उनके भाई को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था। बाहुबली नेता अंसारी पहले से ही बांदा जेल में बंद है।

‘नौकरी से निकाला गया हूं और चुनाव लड़ रहा हूं’, कफील खान की समर्थकों से आर्थिक मदद की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।