अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोग बीमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोग बीमार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मीट की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसकी वजह से

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ।अलीगढ़ में एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। जिसकी वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अमोनिया की यह  घटना अलीगढ़ जिले लोधा थाना की बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती करने वालों में कुछ महिलाएं भी है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौकै पर पहुंची गई।  
आपको बता दें कि जहरीली गैस अमोनिया बताई जा रही है।  हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिए है। इस हादसे में प्रभावित सभी मजदूर अलीगढ़ के ही रहने वाले है। घटना की जानकारी परिजनों के परिवारों को दी गई। 
घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के अलावा एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए है। उसके बाद उन्होंने बताया कि इस हादसे मई कई लोग बेहोश हो गए है, इसके साथ ही कई लोगों हालत गंभीर है। मरीजों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाय है कि इस घटना की वजह क्या है, मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
 जिला प्रशासन फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रह है। अधिकारियों ने बताया है कि पूरे मामले में अच्छे तरीके से जांच की जाएगी। इस काम में पुलिस प्रशासन  भी अपना पूरा सहयोग कर रहा है।  इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मामले में सख्त कार्रवाई होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।