मुलायम सिंह का पद्म विभूषण लेंगे अखिलेश यादव, राष्‍ट्रपति सौंपेंगी सम्‍मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुलायम सिंह का पद्म विभूषण लेंगे अखिलेश यादव, राष्‍ट्रपति सौंपेंगी सम्‍मान

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को बुधवार को पद्मविभूषण पुरस्कार

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को बुधवार को पद्मविभूषण पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। इस पुरस्कार को
 अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे। आपको बता दें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर इस सम्‍मान के बारे में घोषणा की गई थी। भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सम्‍मान समारोह में  पद्मविभूषण पुरस्कार देंगी। मुलायम सिंह यादव समेत 6 लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया जाएगा।
मुलायम सिंह का पुरस्कार अखिलेश ग्रहण करेंगे1680671205 s1
मुलायम सिंह यादव को पुरस्कार को लेकर कई दिन से ये भी चर्चा हो रही थी कि उनकी तो  मृत्‍यु हो चुकी है तो एसे में उनका  पुरस्कार कौन ग्रहण करेगा इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि  नेता जी मुलायम सिंह यादव का पद्मविभूषण सम्मान बुधवार को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों उनके पुत्र अखिलेश यादव ग्रहण करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहले मंगलवार शाम को दिल्ली आने का प्रोग्राम था। लेकिन वे बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं शाम को सम्‍मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी पत्नी व मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी।
मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की हुई थी मांग 1680671261 bharat t
आपको बता दे जब सपा के संस्थापक  मुलायम सिंह यादव को जब पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई थी। तब शिवपाल सिंह यादव और सांसद डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की थी। उनका दावा था कि जिस कद के नेताजी मुलायम सिंह रहे हैं। उसके अनुसार उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।