अखिलेश यादव ने कहा - 'लोकसभा चुनाव में यूपी तय करेगा देश की दिशा' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव ने कहा – ‘लोकसभा चुनाव में यूपी तय करेगा देश की दिशा’

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगले संसदीय चुनाव में देश की दिशा तय

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगले संसदीय चुनाव में देश की दिशा तय करने में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री बनते रहे है। भाजपा सरकार ने यूपी को हर मामले में पीछे छोड़ दिया है। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों से लगातार झूठ बोल रही है। सरकार रोजगार को लेकर झूठे आंकड़ देती है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया। कोई विकास नहीं किया। विकास को लेकर सवाल पूछने पर सरकार जेल भिजवा देती है। यह कहां का लोकतंत्र है। भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। भाजपा सच नहीं सुनना चाहती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी-माफिया खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं।
1678978484 untitled 2 copy.jpg6532.0
भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है
यादव ने कहा कि हम लगातार मांग कर रहे है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप टेन और टॉप 100 माफियाओं की सूची जारी करें लेकिन भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है। क्योंकि सूची जारी होगी तो उसमें सबसे ज्यादा संख्या में भाजपाई ही होंगे।
गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है- यादव 
उन्होने कहा कि भाजपा जनता से जुड़ मुद्दों पर जवाब नहीं देना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। सड़कों और खेतों में सांड घूम रहे हैं। किसानों और आम लोगों की जान जा रही है। भाजपा सरकार छुट्टा जानवरों के चलते होने वाली मौतों को नहीं रोक पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।