अखिलेश यादव बोले- 'पल्लवी पटेल को नजरबंद करना, भाजपा की नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव बोले- ‘पल्लवी पटेल को नजरबंद करना, भाजपा की नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप’

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”विपक्ष की एक माननीय महिला विधायक डॉ. पल्लवी पटेल जी को

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”विपक्ष की एक माननीय महिला विधायक डॉ. पल्लवी पटेल जी को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशांबी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नजर बंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी विधायक पल्लवी पटेल की नजरबंदी को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप करार दिया। ” इसी ट्वीट में उन्होंने दावा किया कि ”कौशांबी की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।”
1680877189 525245245245254
स्वागत करने की अनुमति नहीं दी गई
पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) पार्टी की नेता और अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की बेटी हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पराजित किया था। पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें सिराथू में उनके पार्टी कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया और कौशांबी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक (कौशांबी) समर बहादुर ने पटेल द्वारा किए गए दावों को खारिज कर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से नौ अप्रैल तक चलने वाले कौशांबी महोत्सव की शुरुआत करने गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।