अखिलेश यादव ने किया ट्वीट-चुनाव में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट-चुनाव में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा!

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 43 साल पुरानी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे।  इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की दशकों से लंबित पड़ी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का काम पूरा करने का श्रेय सत्तारूढ़ योगी सरकार द्वारा लेने पर तंज कसते हुये शनिवार को कहा कि इस परियोजना का तीन चौथाई काम सपा सरकार में पूरा हो गया था। शेष बचे काम को पूरा करने में भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिये।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलरामपुर में इस परियोजना का आज दोपहर लोकार्पण करेंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने ट्वीट  कर कहा, ‘‘सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना’ के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार ने पाँच साल लगा दिये।’’ 
1639202520 screenshot 29
सपा अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘2022 में फिर सपा का नया युग आएगा, विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा। सपा का काम जनता के नाम।’’ इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्घाटन किये जाने पर राज्य के किसानों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।