लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को दी बधाई, कहा- कोर्ट के इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें शुभकामना दी है, अखिलेश

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें शुभकामना दी है, अखिलेश ने राहुल के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई दी है। अखिलेश ने आगे कहा, जहां तक कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी का सवाल है तो मैं उन्हें सदस्यता बहाल होने पर बधाई देना चाहता हूं, साथ ही मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं, इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है। बता दें कि यूपी का विधानसभा सत्र भी आज शुरु होने वाला है।
कल अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में राहुल गांधी होंगे शामिल
दीगर है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई, इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की। सचिवालय ने अधिसूचना में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चार अगस्त के फैसले के मद्देनजर गांधी की अयोग्यता संबंधी 24 मार्च की अधिसूचना का क्रियान्वयन आगामी न्यायिक फैसले तक रोका जाता है, सुप्रीम कोर्ट ने गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए, मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी।  बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ऐसे वक्त पर वापस आई है, जब कल 8 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।
राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का किया था रुख
न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने चार अगस्त को फैसला सुनाते हुए कहा था कि निचली अदालत के न्यायाधीश ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते समय कोई कारण नहीं बताया, बजाए इसके कि उन्हें अवमानना मामले में शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी थी, राहुल ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जिसके बाद राहुल की सजा पर रोक लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।