अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक को बताया भारत और संविधान का अपमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक को बताया भारत और संविधान का अपमान

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना गंगा साफ़ हुई, ना अर्थव्यवस्था में

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरते हुए इसे भारत और संविधान का अपमान बताया है। सपा नेता यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ना किसान की आय दोगुनी हुई, ना गंगा साफ़ हुई, ना अर्थव्यवस्था में सुधार लाए, ना काला धन वापस लाए, ना नौकरियां लाए, ना बेटियों को बचा पाए, ना विकास कर पाए, मैंने पहले कहा था: इनकी राजनीति ध्यान हटाने और समाज बांटने की है। नागरिकता संशोधन विधेयक भारत का और संविधान का अपमान है।” 


विपक्ष के तीखे विरोध के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पेश किया जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बंगलादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत में शरण लेने वाले हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। 

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग आदि विपक्षी दलों ने इस विधेयक को धार्मिक आधार पर नागरिकता तय करके संविधान की मूल भावना को आहत करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे संविधान के अनुच्छेद पांच, दस, 14, 15, 25 एवं 26 का उल्लंघन होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।