अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा-भाजपा का 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा-भाजपा का ‘झूठ का फूल’ अब बना ‘लूट का फूल’

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर गरीबों

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर गरीबों की जेब काटने और उनकी मूलभूत सुविधाएं छीनने का आरोप लगाया।
अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘पहले की सरकार में गरीबों के खातों में हजारों करोड़ों रुपये दिये जाते थे। आज ‘झूठ का फूल, लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है – गरीब की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना।’’

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष इन दिनों महंगाई, भ्रष्टाचार तथा कई अन्य मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।

1635238974 akhliesh yadav 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।