अखिलेश यादव बोले - भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के 'त्रिदंश' का शिकार है UP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव बोले – भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के ‘त्रिदंश’ का शिकार है UP

बुधवार को भी अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लकर राज्य सरकार पर हमला बोला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय ‘भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश’ का शिकार है। अखिलेश ने ट्वीट किया, ”उप्र इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के त्रिदंश का शिकार है।” उन्होंने कहा, ”आज़ादी के बाद अर्थव्यवस्था के इस सबसे बुरे दौर में जब लोगों के हाथों में पैसा नहीं है, काम-कारोबार अपने निम्नतम स्तर पर है, ऐसे में भ्रष्टाचार और अपराध का भाजपाई संरक्षण एक बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है।” 
उल्लेखनीय है कि कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अखिलेश प्रदेश की बीजेपी सरकार पर लगातार हमला बोलते आए हैं। बुधवार को भी अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लकर राज्य सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था की उत्तर प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में हैं। कब किसकी हत्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बीजेपी की सरकार ने राज्य को डरा दिया है। इतने बुरे हालात प्रदेश में कभी नहीं रहे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि समाज विशेष के प्रति प्रशासन की उत्पीड़नकारी नीतियों के चलते कितने ही परिवार पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। कई निर्दोषों को मुठभेड़ के बहाने मार दिया गया। सरकार की उदासीनता और उत्पीड़न से परेशान कई लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।