भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोले अखिलेश एक तो न्योता नहीं मिला, अगर मिलता भी तो मैं आता नहीं! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोले अखिलेश एक तो न्योता नहीं मिला, अगर मिलता भी तो मैं आता नहीं!

कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा यूपी में तीन तारीख को एंट्री करेगी। इससे पहले ही काेग्रेस ने विपक्ष

कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा यूपी में तीन तारीख को एंट्री करेगी। इससे पहले ही काेग्रेस ने विपक्ष को जोड़ने के लिेए न्योता दिया है। इसमे से एक न्योता अखिलेश यादव को भी दी गया है इसकी जानकारी पार्टी ने खुद दी है। लेकिन अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से खुद को अलग कर लिया है। 
भारत जोड़ो यात्रा मेॆ शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव 
यात्रा को लेकर अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस को एक जैसा बताया। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी की अलग विचारधारा है, लेकिन बीजेपी-कांग्रेस एक ही है। बता दें अखिलेश के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल न होने के फैसले के बाद विपक्षी एकता कमजोर होती दिख रही है। कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी नेताओं को न्योता दिया गया है। साथ ही उन्होंने न्योता मिलने की बात से इनकार कर दिया।
अखिलेश यादव को नही मिला न्योता 
मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा है कि उनको राहुल की यात्रा के लिए निमंत्रण ही नहीं मिला है। और न ही वह इसमें शामिल होंगे।अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर उनके फोन पर निमंत्रण भेजा गया है। तो कृपया उनको भी भेज दें। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी संवेदनाएं राहुल की यात्रा के साथ हैं,लेकिन उनको कोई निमंत्रण नहीं मिला है। वहीं कांग्रेस सूत्रों की तरफ से दावा किया जा रहा है। कि अखिलेश यादव और बीएसपी प्रमुख मायावती को न्योता दिया गया है।हालांकि अखिलेश ने निमंत्रण मिलने से साफ इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।