अखिलेश का आरोप - सपा की जनसभाओं में उभरते जनसैलाब से घबराकर भाजपा के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश का आरोप – सपा की जनसभाओं में उभरते जनसैलाब से घबराकर भाजपा के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सपा की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सपा की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबराकर सत्तारूढ़ पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इन व्यवस्थाओं के बावजूद मतदाता उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में साइकिल का ही बटन दबाएगा। 
मतदाता साइकिल का बटन ही दबाएगा – अखिलेश
अखिलेश ने यहां पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबराकर सरकारी पार्टी (भाजपा) के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मगर मतदाता साइकिल पहचानता है। वह साइकिल (सपा का चुनाव निशान) का बटन ही दबाएगा।’ 
हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किस तरफ है और वह किन व्यवस्थाओं की बात कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनका यह बयान चुनाव आयोग के उन आदेशों पर तंज है जिनके तहत कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 जनवरी तक प्रदेश में सभी चुनावी रैलियों और यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। 
अखिलेश का दावा – जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी
अखिलेश ने दावा किया, ‘जनता समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी।’ 
उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और उसने विभिन्न क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। यादव ने कहा, ‘‘भाजपा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, अब चुनाव में वोट के लिए उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।’’ 
भाजपा का हर वादा झूठा निकला और उसके विज्ञापन भी झूठे – सपा अध्यक्ष
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा का हर वादा झूठा निकला और उसके विज्ञापन भी झूठे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।