UP : जन्मदिन पर अखिलेश ने मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप, BJP को दिलाई चुनावी वादे की याद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP : जन्मदिन पर अखिलेश ने मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप, BJP को दिलाई चुनावी वादे की याद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव 1 जुलाई 2022 को अपना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव 1 जुलाई 2022 को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की मौजूदा बीजेपी सरकार को उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि बच्चों को लैपटॉप के साथ स्कूटी भी मिलनी चाहिए।
जन्मदिन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम सत्ता में नहीं है, इसलिए कुछ ही बच्चों को लैपटॉप दिया गया है। लैपटॉप इसलिए दिया गया है ताकि इस सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाया जा सके।’’

UP :आरटीई के तहत बच्चों को नहीं मिल रहा प्रवेश , DIOS को भेजी गई 59 स्कूलों की सूची

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 2017 में वादा किया था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और इस बार (2022) भी इसने वादा किया है कि वह लैपटॉप देगी। बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए।’’ सपा प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आज केवल बच्चों को बधाई देने और लैपटॉप देने के लिए इस प्रेस कान्फ्रेंस में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते। जो लोग जन्मदिन मनाते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनका एक साल कम हो जाता है।
इससे पूर्व अखिलेश यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। कठिन मेहनत करने वाले व्यक्ति को अंततः सम्मान मिलता है। जो कठिन मेहनत करता है वह आगे बढ़ता है। अखिलेश यादव ने कहा कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर परीक्षा पास करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं होता।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ शीर्षक से जारी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे।  इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।