मैनपुरी उपचुनाव के लिए शिवपाल को मना रहे है अखिलेश, तस्वीर ट्वीट कर अटकलो पर लगाया विराम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मैनपुरी उपचुनाव के लिए शिवपाल को मना रहे है अखिलेश, तस्वीर ट्वीट कर अटकलो पर लगाया विराम

ऐसा लग रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बन गए है।

ऐसा लग रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बन गए है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी लगातार शिवपाल सिंह यादव को मनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट कर तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। 
अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट की गई इस तस्वीर में मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर ट्वीट कर अखिलेश ने लिखा- नेता और घर के बुजुर्गों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद भी आपके साथ है!

सपा मुखिया के इस ट्वीट के बाद कहा जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव को मनाने की कवायद पूरी हो चुकी है और वह साफ तौर पर चुनाव में डिंपल का साथ देंगे। अखिलेश गुरुवार को लखनऊ से सीधे सैफई आए और यहां शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। अखिलेश के साथ डिंपल भी मौजूद थीं। करीब 1 घंटे तक नेताओं के बीच बैठक हुई।
समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को उपचुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है। जिस शिवपाल को सपा मुखिया अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी का मानने को तैयार नहीं थे। वो आज पार्टी के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।