अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अपराध जगत के लिये हीरो बन गए है यूपी के मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- अपराध जगत के लिये हीरो बन गए है यूपी के मुख्यमंत्री

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुुए कहा कि कभी अपराध के

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर यूपी को घेरते हुए उस पर कड़ा जुबानी प्रहार किया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उनपर जमकर हल्ला बोला।
सपा प्रमुख अखिलेश ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तंज कसते हुुए कहा कि कभी अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री आज अपराध जगत के लिए हीरो बन गए हैं और उनका सम्पूर्ण प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक है।
यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह जंगल राज में बदल गया है जहां अपराधी बेलगाम हैं और बहन बेटियां हैवानियत की शिकार हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटना नहीं घटती हो। उत्तर प्रदेश में आज जो हालात है उससे समाज का हर व्यक्ति भयभीत है। बदले की भावना से विपक्ष पर उत्पीड़न कर कार्यवाही आम बात है।
उन्होने कहा कि अब तो अभिव्यक्ति की आजादी पर भी यहां प्रतिबंध लग गया है। मीडिया की आवाज आईटी और ईडी के द्वारा दबाई जा रही है। राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ टिप्पणी करना भी अपराध हो गया है। राजद्रोह के मुकदमें तो किसी पर भी लगा दिए जाते हैं। जनता त्रस्त है और वह अब बस सन् 2022 के विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने का जनता का इरादा तभी सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।