SP अध्यक्ष अखिलेश का CM योगी पर हमला, कहा- सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं अपनी नाकामी रही है छुपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SP अध्यक्ष अखिलेश का CM योगी पर हमला, कहा- सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं अपनी नाकामी रही है छुपा

कोरोना मामलों में आई कमी और मृत्यु के आंकड़ों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने

उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही कोरोना की रफ्तार के बाद प्रदेश में अनलॉक का दौर जारी है। कोरोना मामलों में आई कमी और मृत्यु के आंकड़ों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदत्यिनाथ सरकार पर हमला बोला है। एसपी अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना संक्रमण से मृत्यु के आंकड़े नहीं छुपा रही, नाकाम रहने के कारण दरअसल अपना मुंह छुपा रही है।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को यानि आज एक ट्वीट से भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ”सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से ये भंडाफोड़ हुआ है कि 31 मार्च, 2021 तक के कोरोना काल में 9 महीनों में उप्र के 24 जि़लों में मृत्यु का आंकड़ा सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों से 43 गुना तक अधिक है। भाजपा सरकार मृत्यु के आंकड़े नहीं दरअसल अपना मुंह छिपा रही है।”
1624342238 akhilesh
इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़े घोटाले करने का आरोप लगाया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ”भविष्य की खुशहाली का झूठा सपना दिखाने वाला भाजपा नेतृत्व भी अब समझने लगा है कि अगले विधानसभा चुनाव में उसका सत्ता से बाहर होना तय है। भाजपा राज में बच्चों के खाने पर डाका डाला गया है। ”
अखिलेश यादव ने कहा, ”भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश की बदहाली की इबारत लिख दी गई है। जनता त्रस्त है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सच तो यह है कि प्रदेश में ऐसी सरकार है, जिसमें न मंत्रियों की सुनवाई है, न ही जनता की। लोगों का विश्वास खो चुकी भाजपा अब चलते चलाते घोटालों की कमाई में लग गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का मुख्यमंत्री का दावा खोखला साबित हुआ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।