आगरा प्रशासन ने रेस्टोरेंट और जिम खोलने की अनुमति दी, ताजमहल के लिए करना होगा इंतजार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आगरा प्रशासन ने रेस्टोरेंट और जिम खोलने की अनुमति दी, ताजमहल के लिए करना होगा इंतजार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुछ शर्तो के साथ जिम और रेस्तरां को

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला प्रशासन ने मंगलवार को कुछ शर्तो के साथ जिम और रेस्तरां को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि ताजमहल और आगरा किला खुलने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा, “इन्हें रात 10 बजे तक खुला रहने की अनुमति है। हालांकि इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा। इन सभी जगहों पर मास्क, सैनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।”
वहीं प्रशासन ने संकेत दिया है कि अन्य छोटे ऐतिहासिक स्मारकों को आगंतुकों के लिए फिर से खोला जा सकता है। इसी बीच राज्य के एक पूर्व मंत्री की पत्नी की मौत के साथ यहां कोविड -19 से मरने वालों की संख्या 104 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 35 नए मामले आए हैं। शहर में 322 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1,922 लोग ठीक हो चुके हैं। 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि रिकवरी दर 81.90 प्रतिशत है। कंटेनमेंट जोन की संख्या फिर से बढ़कर 167 हो गई है। मथुरा में तीन मौतों के साथ 54 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद में 15, एटा में 14 और मैनपुरी में 15 मामले आए हैं। 

UP विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले 20 कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।