जोधपुर के बाद UP के संभल में हुई हिंसक झड़प, जमकर चली गोलियां... 3 लोग हुए जख्मी, जानें पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जोधपुर के बाद UP के संभल में हुई हिंसक झड़प, जमकर चली गोलियां… 3 लोग हुए जख्मी, जानें पूरा मामला

देश में जगह-जगह हुई सांप्रदायिक हिंसाओं की खबरों के बीच आज ईद-उल-फित्र के मौके पर उत्तर प्रदेश के

देश में जगह-जगह हुई सांप्रदायिक हिंसाओं की खबरों के बीच आज ईद-उल-फित्र के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी झड़प हुई, दिलचस्प बात यह है कि यह हिंसक झड़प एक ही समुदाय के 2 गुटों के बीच हुई है। इस दौरान हुई फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यूपी पुलिस के मुताबिक यह झड़प पैसों के कारण हुई फिर दोनों गुटों की और से पथराव किया गया। संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि यह हिंसा सदिरनपुर के असमोली गांव में हुई है। 
नमाज के बाद संभल में भी शुरू हुई हिंसक झड़प 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटनासथल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, अभी संभल में स्थिति कण्ट्रोल में है और पुलिस की जांच भी लगातार जारी है। बता दें कि ईद के मौके पर राजस्थान के जोधपुर में भी हिंसा फैल गई है। ईद की नमाज के बाद कुछ लोग इकठ्ठा हुए और एक बार फिर से पत्थरबाजी शुरू हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए एक बार फिर से लाठीचार्ज किया और हालत पर काबू पाया। इलाके में प्रशासन स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू भी लगा सकता है।  

जानें क्या जोधपुर में हुई हिंसा का कारण?
दरअसल कल रात को जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर धार्मिक झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और स्थिति पथराव में बदल गई। दोनों ओर से हो रहे पथराव में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी व अन्य लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे चले पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया और आसूंगैस के गोले भी दागे। इलाके की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि, जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।