जैसे जैसे उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव कि पहले चरण की तारीख नजदीक आ रहा हैं वैसे वैसे चुनावी पारा बड़ाता जा रहा हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे है। इसी कड़ी में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी राम पार्क विस्तार कॉलोनी के रामलीला मैदान में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने कहा कि 10 मार्च को वोटों की गिनती होनी है। वोटों की गिनती होने के बाद अखिलेश जी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे होंगे। उन्होंने कहा कि लोनी की धरती पर कह कर जा रहा हूं कि 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी का नाम बदल कर समाप्त वादी पार्टी हो जाएगा।
समाजवादी पार्टी नई पार्टी नहीं है पुरानी ही पार्टीः उपमुख्यमंत्री
मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी नई पार्टी नहीं है पुरानी ही पार्टी है। पहले दावा करते थे कि 400 सीटें आएंगी, अब बोलते भी नहीं हैं। लोनी से सोनभद्र तक कमल का फूल खिल रहा है। वोटों की गिनती के बाद प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बहुमत के साथ शपथ लेगी। अखिलेश जी आपको तमंचावादी अपराधी पसंद हैं। भारतीय जनता पार्टी को इनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करना पसंद है।
महिलाओं और नारियों को सुरक्षा देने का काम भाजपा ने किया
सपा के प्रत्याशियों की लिस्ट आने पर प्रदेश के लोगों का मुंह उतर गया है। भाजपा के कार्यकाल में लोनी में गुंडों माफियाओं ने सर उठाने का काम नहीं किया। महिलाओं और नारियों को सुरक्षा देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। जब वैज्ञानिकों ने तपस्या करके कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन तैयार की थी, तो अखिलेश यादव ने उसे भाजपा की वैक्सीन बताया था। सपा को ना तो माथे का टीका पसंद है और ना ही कोरोना का टीका पसंद है। गाजियाबाद में किसी विधानसभा सीट में समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुल रहा है। प्रदेश में भाजपा की लहर आज भी है। लोनी की जनता ने इस चुनाव को अपने हाथ में लेने का काम किया है इसके चलते विरोधियों में बौखलाहट है घबरा गए हैं। इसलिए तुष्टीकरण की राजनीति करना चाहते हैं। विपक्षी दल अपराधियों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। पहले विपक्षी दलों के नेताओं का चेहरा खिला रहता था अब मुरझाने लगे हैं।
भाजपा के अलावा क्राइम को कोई नहीं रोक सकता
गुंडागर्दी भाजपा के अलावा कोई नहीं रोक सकता है। लोनी में केवल गाजियाबाद ही नहीं पूर्वांचल के लोग भी रहते हैं। लोनी में केवल नंदकिशोर गुर्जर ही नहीं केशव प्रसाद मौर्य भी प्रत्याशी हैं। मतदान में 4 दिन बचे हैं। लोनी के विकास के लिए दिल्ली और लखनऊ के खजाने खुले रहेंगे। पहले बिजली नहीं आती थी कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। विपक्षी होते तो इस राशन को लूट कर खा जाते। पीएम मोदी को लोगों की समस्याओं का ध्यान रहता है। 2022 के विधानसभा चुनावों में एक नारा देता हूं। 100 में से 60% वोट हमारा है, 40% वोटों में बंटवारा है उसमें भी वोट हमारा है।
कमल के फूल पर बैठकर आएंगी लक्ष्मी
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है। राशन तेल और दाल भी दी जा रही है। गरीब लोगों को मकान दिए गए हैं। इसी के चलते 40% वोटों में भी हमारा हिस्सा होगा। अपनी आंखों से लोगों ने विकास देखा है। लक्ष्मी की साइकिल पर बैठकर नहीं आएंगी हाथी पर बैठकर नहीं आएंगी। कमल के फूल पर बैठकर आएंगी। 10 मार्च के बाद दोबारा लौटकर आप लोगों के बीच में आऊंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोगों के आशीर्वाद से कमल ही खिलेगा और सपा बसपा कांग्रेस की गंदगी सदा के लिए समाप्त हो जाएगी। जय श्री राम के नारों के साथ उपमुख्यमंत्री ने भाषण समाप्त किया।