अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से करेंगी शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह से करेंगी शादी

रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद

रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी करेंगी। विवाह समारोह दिल्ली के एक रिसॉट में 21 नवंबर को होगा। निमंत्रण कार्ड सीमित अतिथियों को दिए जा रहे हैं। दूल्हे के परिवार की ओर से भी 23 नवंबर को एक प्रीतिभोज आयोजित किया जाएगा। 
सूत्रों के मुताबिक, अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन 20 अगस्त को हो जाने के मद्देनजर विवाह समारोह के जश्न में अवश्य ही कमी की जा रही है। इस नए जोड़े में कई सारी समानताएं हैं। अदिति (32) और अंगद (29) साल 2017 में अपने पहले ही प्रयास में विधायक बने और दोनों एक राजनीतिक परिवार से संबंधित हैं। 
जहां अदिति रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं, वहीं अंगद भी पंजाब में नवांशहर सीट पर छह बार जीत हासिल करने वाले दिवंगत दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। चूंकि अंगद सिख और अदिति हिंदू हैं, तो ये दोनों ही रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।