आरएसएस कार्यकर्ता को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आरएसएस कार्यकर्ता सोमपाल सैनी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में आरएसएस कार्यकर्ता सोमपाल सैनी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित ने खुलासा किया कि उसने पुरानी दुश्मनी की वजह से सैनी को गोली मारी। उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल पिस्तौल भी रोहित से बरामद कर ली गई है।
गौरतलब है कि जिले के हबीबपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रकोष्ठ के प्रभारी सैनी को शुक्रवार को गोली मारी गई थी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कई भाजपा विधायकों ने मेरठ चिकित्सा महाविद्यालय जाकर घायल सैनी से मुलाकात की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।