Vande Bharat Accident : एक फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, गाय के टकराने से टूटा आगे का हिस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Vande Bharat Accident : एक फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, गाय के टकराने से टूटा आगे का हिस्सा

गुजरात के गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train)

गुजरात के गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के टकराने के बाद ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
भारतीय रेलवे ने हादसे की जानकारी दी कि मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8:17 बजे वंदे भारत ट्रेन से मवेशी के टकराने की घटना हुई है। हादसे के वक़्त ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 26 मिनट तक रोके रखा गया।
अतुल रेलवे स्टेशन से 8.43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है। हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। 
पहले भी हादसे का शिकार हो चुकी है वंदे भारत 
आपको बता दें कि इससे पहले 6 अक्टूबर को भी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत हादसे का शिकार हो गई थी। तब सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर जा रही भैंसों के झुंड के रेलवे लाइन पर आने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी में सफर करना होगा महंगा, केजरीवाल सरकार ने किराये में बढ़ोतरी के फैसले को दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।