AAP नेता संजय सिंह का आरोप - भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तिरंगे का अपमान, फेंकी काली स्याही - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP नेता संजय सिंह का आरोप – भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तिरंगे का अपमान, फेंकी काली स्याही

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं पर आंबेडकर नगर के जलालपुर में उनपर हमला करने के इरादे से पहुंचने, काले झंडे दिखाने और तिरंगे पर काली स्याही फेंकने का आरोप लगाया है। 
 भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी है – संजय सिंह
आप सांसद ने सोमवार को ट्वीट किया, “300 यूनिट फ्री बिजली पर सभा करने जलालपुर आंबेडकर नगर पहुंचा तो गाड़ी पर हमला करने भाजपा कार्यकर्ता पहुँच गये, काला झंडा भी दिखाया लेकिन आदित्यनाथ जी थोड़ी ज़्यादा संख्या में लोगों को भेजा कीजिये, भाजपा यहां बहुत कमजोर है, भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी है इसीलिए कायराना हरकत कर रही है।” उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर सवाल उठाया, “यही है भाजपा की असलियत, तिरंगे के सामने काला झंडा दिखाते हैं। 

भाजपाइयों को तिरंगे से नफरत क्यों है?” सिंह ने आगे कहा, “आदित्यनाथ जी देश की जनता से माफ़ी मांगिये, आपके कार्यकर्ता ने भारत की शान तिरंगे पर काली स्याही फेंकी है। मुझ पर हमला करो लेकिन तिरंगे का अपमान मत करो भाजपाइयों। तिरंगे का अपमान हो रहा है आपकी पुलिस मूकदर्शक बनी है।” इस सिलसिले में स्थानीय पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।