AAP ने किया उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP ने किया उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का ऐलान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने काफी पहले ही कर दी थी। वहीं पार्टी ने अब आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का ऐलान करते हुए मंगलवार को कहा कि वह राज्य की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अगले 15 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। इस वक्त 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार है। आम आदमी पार्टी का यह ऐलान सपा के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच महत्वपूर्ण माना जा सकता है। संजय सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ‘‘भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद और आप के असली राष्ट्रवाद’’ के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि नफरत फैलाना, कोरोना वायरस से तड़पते मरीजों को उनके हाल पर छोड़ देना, सड़कों पर गड्ढे बनाना, हिंदुत्व के नाम पर हिंसक वारदात कराना, विकास की आड़ में घोटाले कराना और देश जोड़ने के बजाय उसे तोड़ना ही भाजपा का राष्ट्रवाद है, जबकि सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, लोगों को बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना, सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए विकास की रफ्तार तेज करना आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद है। सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।