उत्तर प्रदेश के महोबा में किशोरी से बलात्कार मामले में एक युवक गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश के महोबा में किशोरी से बलात्कार मामले में एक युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी

देश में रेप के मामले दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे है। लड़किया दुष्कर्म का शिकार हो रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अजनर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया, “क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम खेत में सब्जी तोड़ने गयी एक 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक रामऔतार को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।” 
उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे लड़की अपने खेत में सब्जी तोड़ने गयी थी तभी युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। 

TOP 5 NEWS 05 DECEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।