हाई राइज बिल्डिंग से बीते दो दिनों में गिर कर एक 4 साल के बच्चे और एक 21 साल के युवक की मौत हो गई है। ये दोनों मौतें अब यह सवाल खड़ा कर रही है कि क्या यह हादसा था या निर्माण मानकों में हुई लापरवाही का नतीजा। अगर मानकों की बात करें तो जहां पर ग्रिल 1 मीटर होनी चाहिए वहां कॉस्ट कटिंग के चक्कर में महज ढाई फीट ही बनाई गई है। यह कोई पहला मामला नहीं जिसमें एक मासूम ने अपनी जान गंवाई हो या फिर एक युवक हादसे का शिकार हुआ हो।
बच्चे समेत एक किशोर की मौत
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे नोएडा की हाइड पार्क सोसाइटी में 8वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से 4 साल का अक्षत गिर गया था। इस हादसे में उसकी मौत हो जाती है। लेकिन, अब बिल्डर के कंस्ट्रक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। जहां 1 मीटर ऊंचाई की ग्रिल होनी चाहिए थी, वहां केवल ढाई फीट की ग्रिल क्यों लगाई गई। और उसके इस कंस्ट्रक्शन के बाद उसका सर्वे और चेकिंग क्यों नहीं हुई। एक्सपर्ट की मानें तो नोएडा प्राधिकरण बिल्डिंग बॉयलाज के तहत हाइराइज इमारतों की बालकनी में कम से कम सवा एक मीटर की रेलिंग होनी ही चाहिए। यहां बिल्डरों ने 2.5 फीट की रेलिंग बनाई है। यही हादसे की वजह बन रही है।
युवक घायल पड़ा हुआ था
दूसरे मामले में नोएडा के सेक्टर 100 में बने लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सोसाइटी के 10वें टावर की पहली मंजिल पर बने बालकनी में एक 21 साल का युवक घायल पड़ा हुआ था। ये युवक इसी टावर के 8 वें फ्लोर पर परिवार के साथ रहता था। युवक कैसे गिरा। ये हादसा है या लापरवाही या फिर कुछ और। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। नोएडा में सबसे ज्यादा हादसे बालकनी से गिरकर होते हैं। बीते कई महीनों में ऐसे हादसे देखने को मिले हैं जिनमें कई लोग नशे का शिकार होकर बालकनी से गिर जाते हैं। बालकनी में लगी ग्रिल की ऊंचाई ज्यादा ना होने और उन्हें गैप भी ज्यादा होने के कारण कई बच्चे भी अपनी जान गंवा चुके हैं।
लापरवाही की कहानी बंया
इसके लिए बिल्डर जो प्लान (एप्रूव नक्शा) भेजता है, उसी के अनुसार निर्माण हुआ है या नहीं, इसे देखकर ही प्राधिकरण कंपलीशन सर्टिफिकेट (सीसी) देता है। इसमें एफएआर, सेटबैक, कॉमन एरिया और स्ट्रक्च र ऑडिट, पाकिर्ंग आदि को देखा जाता है। जबकि सुरक्षा मानकों में लिफ्ट और बालकनी की रेलिंग मानकों के मुताबिक है या नहीं इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।कुछ पुराने मामले हैं जो लापरवाही की कहानी बंया कर रहे हैं। जिनमें 12 जनवरी 2022 में बिसरख थानाक्षेत्र के शाहबेरी गांव में घर की बालकनी से गिरकर पांच वर्षीय शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।28 नवंबर 2021 को सेक्टर-75 स्थित डेसनेक सोसाइटी में दसवीं मंजिल की बालकनी से गिरे चार साल के मासूम तवीश की मौत हो गई थी।


















