UP के मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

हादसे में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मृत्यु हो जबकि चालक गंभीर रुप से घायल

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के भयंकर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना कुदंरकी क्षेत्र की है जहां तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई, जिससे उसपर सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार सुबह यहां यह जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि कुंदरकी बाईपास पर शनिवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मृत्यु हो जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

UP में आज से प्लास्टिक पर प्रतिबंध, इस्तेमाल करने पर 1 लाख रुपए का जुर्माना

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। हादसे में मारे जाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।