यूपी लॉकडाउन: नोएडा में निर्धारित समय के बाद बिना अनुमति के बाहर निकलने पर 24 लोग हुए गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी लॉकडाउन: नोएडा में निर्धारित समय के बाद बिना अनुमति के बाहर निकलने पर 24 लोग हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेस -3 की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोगों

देश में कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर अपने चरम पर है, ऐसे में देश के कई राज्यों में लॉकडाउन, कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू का सहारा लेकर वायरस की चेन को तोड़ने की कोशिशि कर रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुछ लोग इस नियम का उल्लंघन कर रहे है और अपनी जान के साथ ही बाकी लोगों की जान भी खतरेें में डाल रहें है।
नोएडा के थाना फेस -3 की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोगों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का समय तय किया है। निर्धारित समय के बाद बिना अनुमति के बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 
वहीं, कोरोना संकट के वक्त भी आपराधिक घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के पास से दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया । इनके पास से चोरी की गई दो कीमती साइकिले बरामद हुई हैं। थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 23 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर के बाहर से दो कीमती साइकिल चोरी हो गई थी। 
घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर -54 पार्क के पास से दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से चोरी की गई दोनों साइकिलें बरामद की। एक अन्य मामले में, थाना फेस-3 पुलिस ने अपने किराएदार के साथ मारपीट करने वाले नत्थी यादव को गिरफ्तार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।