नोएडा में 18 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नोएडा में 18 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

शहर के चौड़ा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को तड़के अपने घर पर पंखे

शहर के चौड़ा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उसके घर वाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष रामफल सिंह ने बताया कि सेक्टर 22 स्थित चौड़ा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय कोमल ने आज सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। 

हरदीप पुरी बोले – 2030 तक 70 फ़ीसदी शहरी भारत का होगा पुनर्निर्माण

उसके घर वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की आज संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।उसके परिजनों ने उसे सेक्टर 24 स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम के अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।