चंदौली में 'जय श्री राम' नहीं बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंदौली में ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर किशोर को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में जय श्री राम नहीं बोलने पर चार लोगों ने एक 17 वर्षीय

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में जय श्री राम नहीं बोलने पर चार लोगों ने एक 17 वर्षीय मुस्लिम लड़के को आग लगा दी। मामला रविवार रात का है। लड़के को वाराणसी के कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़का 45 प्रतिशत तक जल चुका था और उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल के कैमरा में लड़के ने बयान दिया कि जय श्री राम बोलने से मना करने पर उसे आग लगा दी गई। 
उसने कहा, “मैं दुधारी पुल पर टहल रहा था जब चार लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया। उनमें से दो लोगों ने मेरे हाथ बाध दिए और तीसरा व्यक्ति मेरे ऊपर केरोसिन तेल डालने लगा। इसके बाद उन्होंने आग लगा दी और भाग गए।” उसने बाद में कहा कि उसे ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया गया था। पुलिस हालांकि पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। 
एसपी ने बताया कि उसने ने अलग-अलग लोगों को अलग-अलग बयान दिए थे, इसलिए यह संदिग्ध लगा। ऐसा लगता था कि वह पढ़ा हुआ था। पुलिस ने उन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की, जिनका उल्लेख किया और पाया कि वह उन स्थानों पर नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।