उत्तर प्रदेश के बरेली में छत गिरने से 17 मजदूर दबे, 7 की हालत गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश के बरेली में छत गिरने से 17 मजदूर दबे, 7 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज के क्योलड़िया में एक निमार्णाधीन घर की छत गिर जाने से 17

उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज के क्योलड़िया में एक निमार्णाधीन घर की छत गिर जाने से 17 मजदूर दब गए, जिसमें 10 मजदूरों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। 
7 मजदूरों की हालत गंभीर होंने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घटना नवाबगंज के क्योलड़िया का है, जहां लियाकत अली के मकान में काम चल रहा था तभी अचानक मकान की छत गिर गई, जिसमें 17 मजदूर दब गए। 

गुजरात के अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

इसमें 10 मजदूर सुरक्षित रूप से निकाले गए हैं, जबकि सात की हालत गंभीर है। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुल 17 मजदूरों की सूची है। जिन्हें प्रशासन द्वारा पूरी मदद दी जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।