13 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को किया गिरफ्तार
Girl in a jacket

13 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश :  मुंबई पुलिस ने 25 अगस्त को 13 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया, एमएचबी पुलिस ने कहा। आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान मोहम्मद (21 वर्ष) के रूप में हुई है और वह एक निजी बस एजेंसी में काम करता था। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Highlight : 

  • 13 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी
  • परिवार ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया

जानें, क्या है मामला ?

एमएचबी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता महिला की 13 वर्षीय बेटी पास की किराना दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी और सामान लेकर लौट रही थी। उस समय जीशान ने इस लड़की से छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडलकर के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से पता लागाया

फोन नंबर या IP ऐड्रेस से पता चल सकती है लोकेशन? पुलिस कैसे करती है ट्रैक, जानिए तरीका - Phone Number Tracking How to Track Location by Phone Number IP Address ttec -

जांच अधिकारियों ने पाया कि आरोपी जीशान के पास मोबाइल फोन नहीं था। आगे की जांच में पता चला कि उसके गांव के कई लोग मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में रह रहे थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि जीशान ने दहिसर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से अनजान मोबाइल नंबर से संपर्क किया और झूठी जानकारी दी कि वह बोरीवली इलाके में है, लेकिन जब पुलिस ने उस मोबाइल की लोकेशन चेक की तो पता चला कि वह नासिक में है।

आरोपी को प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Delhi Crime Branch

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आठ से दस मोबाइल फोन की लोकेशन निकाली, फिर उसे ट्रेस किया गया और ट्रेन से उत्तर प्रदेश जाते हुए पाया गया। यह भी पता चला कि आरोपी का गांव उत्तर प्रदेश का प्रयागराज है और वह अपने गांव जा रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से जाल बिछाया गया और उसे प्रयागराज से हिरासत में लेकर मुंबई लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।