साल 2022 अपने अंतिम सफर पर है कुछ दिन में ये साल खत्म हो जाएगा। और 2023 की नई शुरुआत होगी। एसे में साल 2022 काफी यादगार रहेगा इसलिए हम आज हम इस साल मे हुए बडे घटनाक्रमों को लेकर बात करेंगे जो कहीं न कहीं इतिहास में खुद को दर्ज करेगी। वैसे तो साल 2022 राजनीति के लिहाज से काफी अहम रहा। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव भी हुए जिनमें कुछ सियासी दलों के लिए 2022 नए अवसर लाया तो कुछ के लिए कड़ी मेहनत का संदेश भी देकर जा रहा है।
1. राष्ट्रपति का चुनाव बेहद अहम रहा
इस साल राष्ट्रपति का चुनाव बेहद अहम रहा। वो इसलिए क्योंकि 2022 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को शपथ ली थी जिसके बाद वो सुर्खियों में छाई रहीं। गूगल पर इन्हें खूब सर्च किया गया। मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं। इससे पहले वो झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। और वो देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनी।
2. हिजाब विवाद भी बेहद सुर्खियों में रहा
कर्नाटक के उडुपी से हिजाब विवाद की शुरुआत हुई थी। एक स्कूल की कुछ छात्राएं ड्रेस कोड का उल्लंघन कर हिजाब पहनकर आईं। हिजाब पहनकर आई छात्राओं को रोक दिया गया जिसके बाद ये विवाद बढ़ता गया। पूरे मामले के बाद कर्नाटक में कई जगह प्रदर्शन हुए और फिर ये मुद्दा देश की सियासत का केंद्र बन गया। जिसके बाद ये मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।
3. आम आदमी पार्टी को मिले दो सीएम
वहीं इस साल आम आदमी पार्टी जो की नई पार्टी है जिसे इस साल दो मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। दिल्ली का दिल जीतने के बाद 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को केजरीवाल ने बड़ी टक्कर दी। आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की और भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
4. बिहार में गिरी बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार
इस साल बिहार में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला। बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी से अलग हो गए। बिहार में बीजेपी का दामन छोड़ नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ हाथ मिला लिया। जिसके बाद तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाया गया।
5. 2022 में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत
साल 2022 में कांग्रेस पार्टी बदलती हुई नजर आई। सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव। इसके साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी सुर्खियों में रही। राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान खोली। लंबे अर्से बाद सियासत में ऐसी कोई यात्रा हो रही है। जो 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो 2023 में श्रीनगर में खत्म होगी।