Wrestlers Protest: अयोध्या में होने वाली WFI की बैठक रद्द, बृजभूषण सिंह के भविष्य पर संशय बरकरार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Wrestlers Protest: अयोध्या में होने वाली WFI की बैठक रद्द, बृजभूषण सिंह के भविष्य पर संशय बरकरार

WFI विवाद के बीच आज अयोध्या में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की बैठक होने वाली थी, जिसे अब

WFI विवाद के बीच आज अयोध्या में भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की बैठक होने वाली थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। खेल मंत्रालय द्वारा रोक लगाने के बाद इस बैठक को टाल दिया गया है। ये फैसला खेल संस्था और उसके अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए विभिन्न आरोपों को देखते हुए लिया गया। अब सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। बृज भूषण शरण सिंह पर देश के कुछ नामी पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन पहलवानों में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया भी शामिल हैं।
26 रेसलिंग फेडरेशन के सदस्यों ने होना था शामिल 
बता दें कि ये बैठक नंदिनी नगर स्पोटर्स स्टेडियम में होनी थी। ऐसा माना जा रहा था कि इस मीटिंग में देश भर के 26 रेसलिंग फेडरेशन के सदस्यों को शामिल होना था। इस बैठक में भारतीय कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के इस्तीफे पर भी फैसला लिया जा सकता था। हालांकि ऐसा न हो सका।खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को सभी टूर्नामेंट रद्द करने के निर्देश दिए हैं । इसके अलावा रैंकिंग टूर्नामेंट भी रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक पहलवानों के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पूरी नहीं होती तब तक WFI की सभी गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी। खेल मंत्रालय के इस बड़े फैसले के बाद अब एक महीने तक कुश्ती महासंघ की कोई बैठक नहीं होगी। 
विनोद तोमर हुए निलंबित
जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रालय ने बीते कल (शनिवार) संस्था के सहायक सचिव विनोद तोमर को निलंबित कर दिया था। उनको मंत्रालय ने खेल निकाय के उचित कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए निलंबित किया। इससे पहले शुक्रवार को शरण के पुत्र प्रतीक ने कहा था कि उनके पिता इस खेल संस्था की बैठक के बाद उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बयान जारी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।