World Population : गिरिराज सिंह ने भारत में चीन की तरह कड़े जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

World Population : गिरिराज सिंह ने भारत में चीन की तरह कड़े जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की आबादी के ‘सुरसा’ के मुंह की तरह बढ़ने की बात कहते

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की आबादी के ‘सुरसा’ के मुंह की तरह बढ़ने की बात कहते हुए इसे नियंत्रित करने के लिए कड़े कानून की फिर से वकालत की।विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने एक वीडियो बयान जारी किया और इसे ट्विटर पर साझा किया।
सभी धर्म के लोगों पर लागू हो।
 बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने अफसोस जताया कि पिछले तीन दशकों में भारत आर्थिक प्रगति की रफ्तार में चीन से पिछड़ गया, लेकिन जनसंख्या वृद्धि में अपने पड़ोसी देश से आगे निकल गया।
सिंह ने कहा, ‘‘हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हमारी आबादी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। दस-दस बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाने की जरूरत है।’’उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक ‘कड़ा कानून’ बने, जो ‘‘पूरे देश में और सभी धर्म के लोगों पर लागू हो।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इस तरह के कानून की मांग संसद से सड़क तक उठानी चाहिए।’’
कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी रास्ता अपनाए 
सिंह की टिप्पणी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचार के बिल्कुल विपरीत है, जिनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी है।कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानूनी रास्ता अपनाए जाने के कदम को अस्वीकार किया है और बिहार का हवाला दिया है, जहां महिलाओं की शिक्षा में वृद्धि के साथ प्रजनन दर में गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।