नेपाल की सीमा पर महिला तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की चरस बरामद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेपाल की सीमा पर महिला तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की चरस बरामद

भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाक़े में एक महिला 5 किलो चरस के साथ गिरफ़्तार की गई है। महिला

भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाक़े में एक महिला 5 किलो चरस के साथ गिरफ़्तार की गई है। महिला की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी ‘माया उर्फ सपना’ बताई गई है। जानकारी के मुताबिक़, मादक पदार्थ को महिला नेपाल से हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली ले जा रही थी। बहराइच जिले में भारत-नेपाल की सीमावर्ती रूपईडीहा जांच चौकी पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने दो करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलोग्राम चरस बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया है।
बरामद मादक पदार्थ नेपाल से दिल्ली ले जा रही थी
पुलिस के अनुसार, पकड़ी गयी महिला तस्कर बरामद मादक पदार्थ की खेप को नेपाल से तस्करी कर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ले जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल ने रूपईडीहा सीमा चौकी से कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के छलालसोसन निवासी माया उर्फ सपना की तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ रूपए आंकी गयी
कुमार ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रूपए आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गयी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उनके मुताबिक, महिला से पूछताछ में मालूम हुआ है कि बरामद चरस नेपाल से तस्करी कर दिल्ली व हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही थी। पूछताछ से पता चली जानकारी के आधार पर मादक द्रव्य तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।