कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी? राजस्थान के बाद इस राज्य में प्रस्ताव हुआ पास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी? राजस्थान के बाद इस राज्य में प्रस्ताव हुआ पास

कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। दूसरी तरफ काफी समय से कांग्रेस

कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। दूसरी तरफ काफी समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही है। नए अध्यक्ष को लेकर सियासी बयानों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगतार राहुल गांधी की  पैरवी कर रहे है।और अब उनके बाद  छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा है।रविवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस डेलिकेट की एक अहम बैठक हुई है। बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर ऐसा प्रस्ताव दो राज्यों से भी आए तो इस मामले में राहुल गांधी को विचार करना चाहिए।अशोक गहलोत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सिर्फ राहुल गांधी को ही देखना चाहते है। गहलोत की रणनीति अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं इसके अलग-अलग मायने भी निकाले जा रहे है। 
परिवारवाद के भंवर में राजस्थान कांग्रेस, मंत्री-विधायकों ने बेटे-बेटियों को  बनवाया डेलिगेट, अध्यक्ष चुनाव में डालेंगे वोट - nepotism dominate rajasthan  ...
गहलोत काफी समय से मीडिया के जरिए बयान देकर गांधी परिवार के प्रति आस्था प्रकट करते है। उनके इन बयानों से साफ जाहिर होता है कि वो गांधी परिवार के सबसे वफादार नेता में एक है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए नाम तो राहुल गांधी का ही आ रहा है, लेकिन इस बट का पता तो आने वाले समय में  ही चलेगा कि आखिर इस पद पर कोण होगा।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।