कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी? गुजरात के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी प्रस्ताव पास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी? गुजरात के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी प्रस्ताव पास

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रोजाना कोई ना कोई खबर आते रहती है। पार्टी का एक

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रोजाना कोई ना कोई खबर आते रहती है। पार्टी का एक बड़ा हिस्सा राहुल गांधी को अपना अध्यक्ष बनाना चाहता है, जबकि ऐसे कई अन्य लोग भी है, जो ऐसा नहीं चाहते है। वो चाहते है की गांधी परिवार से जुड़ा व्यक्ति अध्यक्ष ना बने। लेकिन, अब एक बार फिर राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल को ही दोबारा अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है।
दअरसल, वहां के नेता चाहते है कि राहुल ही अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठे, क्योंकि उनसे लोगों को काफी उम्मीद है। इसलिए संभावनाए  जताई जा रही हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अन्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इस तरह से प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती हैं। बता दें, राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग सबसे पहले राजस्थान में उठी थी। 
चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को होंगे घोषित 
वही, अध्यक्ष पद के रेस में राहुल के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सामने आता है, लेकिन सीएम खुद भी चाहते है कि राहुल ही अध्यक्ष बने। राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ ने भी राहुल को दोबारा अध्यक्ष बनाने और प्रदेश इकाई चुनने के लिए अधिकृत बनाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। छत्तीसगढ़ के 310 डेलीगेट्स ने राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
इसी के साथ इन दो राज्यों के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में हुई एक बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई गई। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश  प्रमुख जगदीश ठाकुर ने प्रस्ताव जारी किया। बता दें, चुनाव के लिए 24 सितंबर को नामांकन होगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव आयोजित होंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे जारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।