जब मणिपुर जल रहा था तो कॉल क्यों नहीं किया? PM मोदी के दिल्ली बाढ़ का जायजा लेने पर भड़की कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जब मणिपुर जल रहा था तो कॉल क्यों नहीं किया? PM मोदी के दिल्ली बाढ़ का जायजा लेने पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली में बाढ़ के बारे में जानकारी

कांग्रेस ने शुक्रवार को फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन करने पर आलोचना की और कहा कि जब वह अमेरिका में थे और मणिपुर जल रहा था, तो ऐसी कोई कॉल क्यों नहीं की गई। कांग्रेस ने कहा यह अच्छा है कि उन्होंने दिल्‍ली की बाढ़ पर चिंता दिखाई, लेकिन जब मणिपुर जल रहा था, तो ऐसी कॉल क्यों नहीं आईं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए पेरिस से गृह मंत्री को फोन किया। यह अच्छा है कि उन्होंने ऐसी चिंता दिखाई। लेकिन जब वह अमेरिका में थे और मणिपुर जल रहा था, तो ऐसी कोई कॉल क्यों नहीं की गई?” पार्टी के संचार प्रभारी रमेश ने कहा, जब प्रधानमंत्री फ्रांस में हैं, तो मणिपुर अभी भी जल रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने मणिपुर पर पूरी तरह से चुप्पी साधने की कसम खा ली है।

गुरुवार को मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस के पेरिस पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल को फोन कर राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जब यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था और शुक्रवार को 208.35 मीटर पर बह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।