कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नामांकन कर सबको चौंकाने वाले केएन त्रिपाठी कौन ? चुनाव को लेकर कितने गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नामांकन कर सबको चौंकाने वाले केएन त्रिपाठी कौन ? चुनाव को लेकर कितने गंभीर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अचनानक एंट्री मारने वाले केएन त्रिपाठी ने नेताओं को चौंका दिया हैं

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अचनानक एंट्री मारने वाले केएन त्रिपाठी ने नेताओं को चौंका दिया हैं , कांग्रेस के बड़े दिग्गजों को टक्कर देने की ठानने वाले केएन त्रिपाठी झारखंड में कांग्रेस के मंझे हुए नेता हैं।  वह झारखंड में पूर्व में राज्य मंत्री के पद का दायित्व संभाल चुके  हैं।  अभी पार्टी अध्यक्ष बनने की कतार में सिर्फ दिग्गज नेताओं का नाम ही घूम रहा था ।  लेकिन केएन त्रिपाठी के आने से मुकाबला रोचक हो गया हैं।  पार्टी में अध्यक्ष पद को लेकर आम सहमित पर भी विचार चल रहा हैं , क्योंकि पूर्व में अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में शशि थरूर व अशोक गहलोत ही प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन दिग्विजय सिंह व अशोक गहलोत भी मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना समर्थन देकर प्रस्तावक बन गए हैं।  लेकिन केएएन त्रिपाठी की पहचान से अलग केंद्रिय नेतृत्व में कहीं भी  नहीं हैं।  कांग्रेस के बडे़ सरीखे नेताओं ने नामांकन करने से पहले गांधी परिवार के साथ मुलाकात की थी, लेकिन केएन त्रिपाठी ने किसी केंद्रिय नेतृत्व से मुलाकात नहीं और ना ही उन्होंने समर्थन मांगा हैं।  केएन त्रिपाठी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की वह चुनाव लड़ने के संबंध  में हाईकमान के आदेश का पालन करेंगे। ”मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
भारतीय एयरफोर्स में अपनी सेवा दे चुके हैं केएन त्रिपाठी
केएन त्रिपाठी कांग्रेस में बड़ा चेहरा हैं , वह झारखंड में पूर्व में मंत्री व दो बार के विधायक हैं , राजनीति में कदम रखने से पहले केएन त्रिपाठी भारतीय एयरफोर्स में अपनी सेवा चुके हैं । त्रिपाठी किसान परिवार से आने वाले हैं। त्रिपाठी झारखंड में डालटनगंज में ही रहने लगे हैं ।
आपको बता दे की मल्लिकार्जुन का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया हैं , क्योंकि बड़े राज्यों के कांग्रेस नेताओं ने परोक्ष रूप से मल्लिकार्जुन खड़गे की योग्यता को देखते हुए समर्थन दिया हैं, बताया जा रहा हैं की गांधी परिवार का भी मल्लिकार्जुन को समर्थन हासिल हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।