क्या है तुगलक लेन का इतिहास ? जहां दोबारा मिला राहुल गांधी को उनका हाउस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या है तुगलक लेन का इतिहास ? जहां दोबारा मिला राहुल गांधी को उनका हाउस

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद उनकी संसदीय सदस्यता भी बहाल कर दी गयी।

Highlights
  • UPA के दौर में मिला था राहुल गांधी को ये बंगला
  • 19 साल से रह रहे थे इसी बंगले में राहुल गांधी
  • अजीत सिंह ने की थी बड़ी मांग   
  • तुगलक पुलिस स्टेशन में हुई थी महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के हत्या की FIR दर्ज 
  • सचिन तेंदुलकर का तुगलक लेन से है पुराना रिश्ता 
  • राहुल गांधी के बंगले का ख्याल रखती है उनकी बहन 
तुगलक लेन का इतिहास काफी लम्बा चौड़ा रहा है। ये वही रोड है जहां कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई। कई राजनेताओं ने यहां निवास किया। कई मुद्दें खड़े होकर यहीं से सामने आये।  लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की आखिरकार हम अभी दिल्ली में स्तिथ तुगलक लेन की बात क्यों कर रहे हैं? तो बता दें की सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद उनकी संसदीय सदस्यता भी बहाल कर दी गयी। जिसके बाद ही उन्हें उनका सरकारी बंगला वापस मिल गया जो की तुगलक लेन पर स्तिथ है। और यही वो वजह है जिसके कारण आजकल तुगलक रोड देश भर में चर्चा का विषय बन रहा है।  
 UPA के दौर में मिला था राहुल गांधी को ये बंगला
राहुल गाँधी को भले ही उनका बंगला वापस लेकिन अभी उनकी तरफ से ये साफ़ नहीं किया गया की वो बंगले को लेंगे। इस फैसले को लेकर राहुल गांधी आठ ने दिन का वक्त लिया है, जिसके अंतराल ही उन्हें जवाब देना होगा।  बता दें की टाइप 8 का ये बंगला काफी शानदार माना जाता है।  और राहुल गांधी बंगला UPA के दौर में ही दिया गया था।  उनके इस बंगले में बिलकुल शान्ति है, जो इसे ख़ास बनाती है।  हाउस नंबर 12 जहां पर राहुल गांधी रह रहे थे उसका ख्याल उनकी बहन प्रियंका गांधी ही रखती आयी है। 
19 साल से रह रहे थे इसी बंगले में राहुल गांधी 
तुगलक लेन में सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं बल्कि कई बड़े-बड़े नेता भी रह चुके हैं, जिनमे लालू यादव, चरण सिंह, और शरद यादव का नाम भी शामिल है।  यहां जितने भी नेता रहे हैं वो अपना पद छोड़ने के बाद बंगले को खाली कर देते हैं। लेकिन राहुल गांधी इस बंगले में 19 साल से रह रहे थे। आपको ये जानकर हैरानी होगी की केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 12 राहुल गांधी के पड़ोसी थे। और कई बार दोनों के लिए लिखे गए पत्रों की अदला-बदली हो जाय करती थी। 
अजीत सिंह ने की थी बड़ी मांग  
राष्ट्रीय लोक दल  के नेता अजित सिंह भी 12 तुगलक रोड पर रह चुके हैं। लेकिन बाद में अजीत सिंह को साल 2014 में बंगला खाली करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। क्योंकि वो चाहते थे की उनका बंगला उनके पिता, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के स्मारक के रूप में बदल दिया जाए। 
तुगलक पुलिस स्टेशन में हुई थी महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के हत्या की FIR दर्ज 
जिस तुगलक रोड पर राहुल गांधी रहते थे वहीँ के पुलिस स्टेशन में ऐतिहासिक FIR दर्ज की जा चुकी है। जी हाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की शिकायत भी यही की गयी थी। कहा इस पुलिस स्टेशन जैसा और कोई पुलिस स्टेशन नहीं है जहां कई नेताओं के ‘ ट्रैक रिकॉर्ड’ मौजूद हो।  
सचिन तेंदुलकर का तुगलक लेन से है पुराना रिश्ता 
दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी, बैट्समैन और क्रिकेट जगत के नेता सचिन तेंदुलकर ने जब राजनीतिक गलियारों में कदम रखे तब उन्हें तुगलक लेन का बंगला नंबर 5 आवंटित किया गया। वहीँ इस बगले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री  साहिब सिंह वर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह भी यहीं रहा करते थे। लेकिन किसी हादसे में दोनों की मौत हो गयी।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।