विराट कोहली, करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने आपसे बहुत प्रेम किया, आने वाली दूसरी पारियों के लिए शुभकामनाएं : राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विराट कोहली, करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने आपसे बहुत प्रेम किया, आने वाली दूसरी पारियों के लिए शुभकामनाएं : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़़ने की विराट कोहली की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़़ने की विराट कोहली की घोषणा के बाद शनिवार को कहा कि उनके चाहने वाले करोड़़ों लोग इस दौर में भी उनका समर्थन करेंगे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय विराट कोहली, करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों ने वर्षों से आपसे बहुत प्रेम किया है। इस दौर में भी वो आपको समर्थन देंगे। आने वाली कई दूसरी पारियों के लिए शुभकामनाएं।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़कर हलचल मचा दी। कोहली को 2014 में टेस्ट क्रिक्रेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के बीच में ही इस पद को छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।