राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान, वर्ष 2016 से 2020 के दौरान 4177 लोगों को दी गई भारत की नागरिकता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान, वर्ष 2016 से 2020 के दौरान 4177 लोगों को दी गई भारत की नागरिकता

केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद के उच्च सदन राज्सभा में बताया कि, देश में वर्ष 2016 से

केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद के उच्च सदन राज्सभा में बताया कि, देश में वर्ष 2016 से 2020 के दौरान कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है जबकि नागरिकता के लिए 10,635 आवेदन फिलहाल लंबित हैं। सदन में यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में दी।
सदन में नागरिकता का दिया ब्यौरा
केंद्रीय मंत्री ने वर्ष 2016 से 2020 के दौरान भारतीय नागरिकता प्रदान किए जाने वाले लोगों का ब्योरा देते हुए कहा, वर्ष 2016 में 1106, 2017 में 817, 2018 में 628, 2019 में 987 और 2020 में 639 व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। इस अवधि में अब तक 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। वर्ष 2021 के कितने लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई, इसका केंद्रीय मंत्री ने कोई ब्योरा नहीं दिया। भारतीय नागरिकता संबंधी लंबित आवेदनों के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा कि 14 दिसंबर, 2021 की स्थिति के अनुसार कुल 10, 635 आवेदन अभी लंबित हैं।
सबसे अधिक पाकिस्तान के आवेदन है लंबित
नित्यानंद राय के मुताबिक सबसे अधिक 7306 आवेदन पाकिस्तान के लंबित हैं। इसके बाद अफगानिस्तान के 1152 आवेदन लंबित है। 428 आवेदन ऐसे लोगों के हैं जो राज्यविहिन हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में राय ने कहा कि, वर्ष 2018 से 2021 के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन और ईसाई अल्पसंख्यक समूहों से नागरिकता हेतु कुल 8244 आवेदन प्राप्त हुए और इनमें से 3117 व्यक्तियों को भारत में नागरिकता प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।