अहमदनगर में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्टेज पर हुए बेहोश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अहमदनगर में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी स्टेज पर हुए बेहोश

NULL

महाराष्ट्र के अहमदनगर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत ख़राब हो गयी है। कार्यक्रम ने महराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए उनको गवर्नर ने ही स्टेज पर संभाला। गडकरी को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। नितिन गडकरी के ऑफिस से ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी तबीयत अब पहले से ठीक है।

अब नितिन गडकरी अपने बाकी कार्यक्रम में जा रहे हैं। यह घटना तब हुई जब वह महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ (एमपीकेवी) कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय गान के लिए अन्य गणमान्य लोगों के साथ खड़े हुए थे। गडकरी ने अचानक असहज महसूस करने लगे और अपना संतुलन खोकर मंच पर गिर पड़े।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव और कुछ अन्य नेता उन्हें गिरने से बचाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। एक मेडिको टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और भाजपा के सहयोगियों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर नितिन गडकरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।