BJP अध्यक्ष नड्डा से मिले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP अध्यक्ष नड्डा से मिले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है। जब बुधवार को ही हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की।
 प्रधानमंत्री द्वारा दोनों नेताओं की सराहना 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के योगदान की भी सराहना की। प्रधानमंत्री द्वारा दोनों नेताओं की सराहना को इस बात के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है कि वह दोनों केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दें।
बैठक के बाद नकवी ने पार्टी मुख्यालय में नड्डा से मुलाकात की
सूत्रों ने बताया कि नकवी और सिंह बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नकवी ने पार्टी मुख्यालय में नड्डा से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में क्या और किस मुद्दे पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस दौरान नकवी की भावी भूमिका को लेकर चर्चा हुई।
पिछले दिनों राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव 
ज्ञात हो कि नकवी अभी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री हैं और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता हैं। राज्यसभा में उनका कार्यकाल इसी साल सात जुलाई यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है।पिछले दिनों राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा ने उन्हें कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें कोई नयी भूमिका सौंप सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।